फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। जीरा-फिरोजपुर रोड स्थित गांव भडाणा (जीरा) के पास रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक घटनास्थल से फरार हो गया। थाना जीरा पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के मुताबिक गांव भड़ाणा निवासी निर्मल सिंह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। गांव के पास ही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे निर्मल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जीरा के सरकारी अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें