फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 70 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मलोट (मुक्तसर)। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार तीन युवक 70 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर थाना सदर पुलिस मामला दर्ज किया है। एएसआई बलजीत सिंह के मुताबिक पुलिस को दी गई शिकायत में गुरदीप सिंह निवासी गांव आदमके मानसा, हाल आबाद भुल्लर कालोनी ने बताया कि वह सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड ब्रांच मलोट में नौकरी करता है। वह 28 जनवरी को किश्तें एकत्र कर गांव भुलेरिया की तरफ जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों के मुंह कपड़े से ढके थे। आरोपियों ने उसका कोट छीन लिया। कोट में उसका मोबाइल और 70 हजार रुपये था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें