फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लावारिस पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों में रोष

Sun, 04 Oct 2026 12:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। गांव खिप्पांवाली निवासी 54 वर्षीय राकेश कुमार की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल डंगरखेड़ा के पास अचानक आए लावारिस पशु से टकरा गई थी।
राकेश कुमार पिछले करीब 25 वर्ष से दर्जी की दुकान पर काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद एक परिचित ने उन्हें देखा। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल अबोहर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि अबोहर क्षेत्र में करीब एक वर्ष से पशु पकड़ो अभियान बंद है। इसके चलते शहर और राजकीय राजमार्गों पर बड़ी संख्या में लावारिस पशु घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें