फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लावारिस पशु से बचने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई बाइक, जेई की मौत

Tue, 01 Sep 2026 07:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस से बाइक पर घर लौट रहे थे माइनिंग विभाग के जूनियर इंजीनियर मलकीत सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर सड़क हादसे में माइनिंग विभाग के जूनियर इंजीनियर मलकीत सिंह की मौत हो गई। यह हादसा मार्कफेड गोदाम के पास हुआ, जब वह कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे। लावारिस पशु को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
थाना सिटी जलालाबाद के पुलिस अधिकारी सरवन सिंह ने बताया कि मलकीत सिंह जलालाबाद से घर लौट रहे थे। फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर लावारिस पशु सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिवाइडर पर लगी लोहे की एंगल उनकी गर्दन और पेट में लगी। गंभीर रूप से घायल मलकीत सिंह को पहले सरकारी फिर निजी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलकीत सिंह नौकरी के साथ-साथ अपने घर पर विद्यार्थियों को पढ़ाते थे। उनके पढ़ाए कई बच्चे आज सरकारी नौकरियों में कार्यरत हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें