फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया में ट्राले को आग लगने से बेगोवाल के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के कैलिफोर्निया में ट्राले को अचानक आग लगने से बेगोवाल के गांव नंगल लुबाना निवासी सुखविंदर सिंह की झुलसने से मौत हो गई। सुुखविंदर की मौत की खबर पहुंचते ही पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन

मृतक सुखविंदर सिंह के पिता पिशौरा सिंह ने बताया कि करीब आठ साल पहले उनका बेटा एजेंट की मार्फत 24 लाख खर्च करके रोजी-रोटी की तलाश में अमेरिका गया था, लेकिन पेपर न बनने कारण वह वहां पर अस्थायी तौर पर रह रहा था। वह इतने सालों में एक बार भी घर नहीं आया था। उन्होंने बताया कि बीते दिन भारतीय समय अनुसार अल सुबह चार बजे सुखविंदर सिंह ट्राले में सामान लेकर कैलिफोर्निया से शिकागो जा रहा था कि रास्ते में अचानक ट्राले को आग लग गई। उसकी झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। इस घटना के बाद गांव नंगल लुबाना में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की न्यूयार्क में रहती बहन व अन्य रिश्तेदार घटना स्थल की तरफ जा रहे हैं। जिससे घटना के सही कारणों के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें