फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को शिकायत भरा पत्र लिखेंगे बाजवा

Sun, 27 Jul 2014 10:57 PM IST
जालंधर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने कहा कि ड्रग रैकेट के  पैसे की जांच कर रही एंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर मेहरबान है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण  जेटली एजेंसी के डायरेक्टर पर दबाव बना रहे हैं। कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसकी शिकायत करेगी।
विज्ञापन


जांच के लिए पूर्व मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर के बेटे को बुलाया जा सकता है तो मजीठिया को क्यों नहीं ? बाजवा रविवार को जालंधर में पूर्व विधायक जगबीर बराड़ के निवास पर पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। उनके साथ लोकसभा सांसद चौधरी संतोख सिंह के अलावा प्रदेश कांग्रेस के सचिव अनिल दत्ता, जिला कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी भी थे।

 बाजवा ने कहा कि ड्रग रैकेट के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से बनाई गई है। इसमें तो किंतु-परंतु का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वैधानिक राय ले रही है। पूरे प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस दायर किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मजीठिया व अन्य अकाली नेता ड्रग रैकेट में बेगुनाह है तो सीएम प्रकाश सिंह बादल को सीबीआई जांच के आदेश दे देने चाहिए। कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा ने जो एंफोर्समेंट में मजीठिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है वह उनसे राय लेकर नहीं करवाई गई। वह इस मामले में सुखपाल खैहरा के साथ हैं क्योंकि पार्टी का एजेंडा व गाइडलाइन ड्रग माफिया के खिलाफ है। बाजवा ने कहा कि बड़े-बड़े विज्ञापन देकर यह कहा गया कि पंजाब में ड्रग माफिया का सफाया कर दिया गया है। इसका मतलब है कि सरकार कबूल कर रही है कि पंजाब में ड्रग माफिया पैर पसार चुका था।

झींडा, चट्ठा, नलवी को वापस लेने का अनुरोध
बाजवा ने कहा कि अकाल तख्त के जत्थेदार यह बयान दे रहे हैं कि हरियाणा के नेताओं को बुलाकर इसका एक हल निकाला जाएगा। यह तभी संभव है अगर अकाल तख्त के जत्थेदार झींडा, नलवी और चट्ठा को पंथ में वापस ले लिया जाए। उनको पंथ में शामिल किया जाएगा तभी बातचीत संभव हो सकती है। बाजवा ने कहा कि अब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है ऐसे में बादल को आल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

अब तक तो यह कहकर बादल मैदान से भाग रहे थे कि केंद्र सरकार उनकी विरोधी है लेकिन मोदी की सरकार में तो शिअद हिस्सेदार है। बाजवा ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वैधानिक ढंग से बनी है। अगर यह गैरकानूनी है तो इसको कानूनी रूप से चुनौती दी जाए। बाजवा ने कहा कि बादल ने ही मोर्चा लगाकर दिल्ली के लिए अलग कमेटी बनवाई और पटना साहब की कमेटी बनी।

तलवंडी साबो व पटियाला सीट से आप कांग्रेस का समर्थन करे
बाजवा ने कहा कि पंजाब में सत्ताधारी दल को सबक सिखाने के लिए जरूरी है कि सारी राजनीतिक पाटियां एक प्लेटफार्म पर आ जाएं। उन्होंने अपील की कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवारों का समर्थन करे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें