फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल से सिख पंथ को खतरा : भट्ठल

Mon, 26 Oct 2015 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से सिख पंथ को खतरा है।
विज्ञापन


उन्होंने धर्म का इस्तेमाल राजनीति के लिए किया। पूर्व सीएम भट्ठल सोमवार को भगवान वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव पर होने वाली शोभायात्रा में हिस्सा लेने के लिए आई थी।

पीपीसीसी के सचिव धीमान के निवास पर पत्रकारवार्ता में भट्ठल ने कहा कि प्रदेश के मौजूदा हालात के लिए अकेले डीजीपी सुमेध सिंह सैनी नहीं बल्कि सभी अधिकारी, कर्मचारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को खुद इस्तीफा देना चाहिए। केंद्र को पंजाब की मौजूदा सरकार को भंग कर देना चाहिए।


उन्होंने कहा कि राज्य में किसान खुदकुशी कर रहे हैं और सूबे से इंडस्ट्री भाग रही है। पूर्व सीएम भट्ठल ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब में अपनी राजनीति चमकाने तो पहुंच गए।

क्या उनको रास्ते में हरियाणा नहीं दिखा, जहां पर दो दलित बच्चों को जिंदा जला दिया गया। उनसे दिल्ली तो संभाली नहीं जाती, पंजाब में सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग समझदार हो चुके हैं और लोगों का विश्वास कांग्रेस के प्रति काफी बढ़ा है। इस दौरान पीपीसीसी सचिव वरिंदर शर्मा, अशोक गुप्ता, अरुण वालिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें