फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बीए के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधवाला बाईपास पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से साइक्लिंग कर रहे बीए के छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

नई आबादी गली नंबर 4 छोटी पौड़ी बाबा चौक निवासी करीब 17 वर्षीय अंश पुत्र सतपाल बांसल बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 6 बजे साइक्लिंग करने बाईपास पर गया था। नहर के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया अंश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें