फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर की अंशुल दूसरे स्थान पर

Mon, 07 Jul 2014 10:57 PM IST
होशियारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंजाब के आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। पहले तीन स्थान पर लड़कियों का कब्जा रहा।
विज्ञापन


रविवार को यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित परीक्षा के परिणाम की जानकारी देते हुए रजिस्ट्रार पीएस औलख ने बताया कि यूपी के सहारनपुर से संबंधित स्वाति कंबोज पुत्री रविंदर कुमार ने प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। स्वाति ने 800 में से 584 अंक हासिल किए।

इसी तरह अबोहर की अंशुल नरूला पुत्री लक्ष्मी कांत नरूला ने 540 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान हासिल किया हिमाचल प्रदेश में मंडी की निवासी शिवानी सैनी पुत्री करम सिंह सैनी ने। शिवानी को 528 अंक मिले। औलख ने बताया कि सफल विद्यार्थियों को फार्म 30 जुलाई तक जमा कराने होंगे। काउंसलिंग की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें