फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गैस सिलेंडर से भरे ऑटो की कार से टक्कर, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जीटी रोड पर वीरवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गैस सिलेंडर से भरा एक ऑटो गलत साइड से आते हुए तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा टकराया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। राहत की बात यह रही कि ऑटो में रखे घरेलू गैस सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित रहे और उनमें किसी भी तरह का रिसाव या धमाका नहीं हुआ। नहीं तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के चालक सुरक्षित बाहर आ गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ऑटो चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार ऑटो चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और गलत साइड से आने के कारण यह टक्कर हुई। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि यातायात नियमों की अनदेखी न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें