-चाल-चलन पर शक करता था, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
-
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। फिरोजपुर में बाप ने बेटी के चरित्र पर शक के चलते उसे नहर में धक्का दे दिया जिससे बेटी की मौत हो गई। आरोपी बाप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साहिल चौहान निवासी गांव सतिए वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका मामा सुरजीत सिंह वासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अपनी बड़ी बेटी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर कई बार उसके मामा ने अपनी बेटी के साथ मारपीट भी की है। 30 सितंबर की रात 8.40 बजे के करीब उसके मामा का फोन आया की बेटी को लेकर किसी रिश्तेदार के पास मोगा रोड पर जा रहा है। साहिल ने कहा कि उसे मामा पर शक हुआ तो वह बाइक पर सवार होकर मामा के पीछे चला गया। उसने देखा कि बाइक पर सवार प्रीत कौर के हाथ बंधे हुए हैं। जब खलील वाली नहर के पास मामा पहुंचा तो उसने प्रीत को नहर में धक्का दे दिया और वहां से भाग गया। इससे प्रीत की मौत हो गई। पुलिस ने साहिल चौहान के बयान पर आरोपी सुजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।