फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बैंक आए व्यक्ति से लूट का प्रयास, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। होशियारपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में बुधवार को साढ़े पांच लाख रुपये जमा करवाने आए एक व्यक्ति से लूट की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान बस्ती बावा खेल निवासी हरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी केंद्रीय हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया कि सुरेंद्र सिंह (35) ढिलवां रोड पर मुल्तानी आयरन स्टोर में काम करते हैं। वह दोपहर डेढ़ बजे बैंक में साढ़े पांच लाख रुपये जमा करने गए थे, तभी हरेंद्र ने लूटपाट की कोशिश की तो लोगों ने उसे काबू कर लिया। सूचना मिलने पर पीसीआर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। ब्रांच मैनेजर चतुर्भुज यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है कि वारदात में कोई और तो उसके साथ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें