संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। टांडा में एक प्लॉट में नशे का सेवन करने से रोकने पर प्लॉट मालिक पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें छह नामजद हैं।
गांव दाता निवासी गुरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर शाम को वह अपने प्लॉट में गए थे। वहां कुछ लोग नशे का सेवन कर रहे थे। जब उसने उन्हें रोका, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भाई और अन्य लोगों के पहुंचने पर हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। पुलिस ने रवि, मनी, जस्सी, गोल्डी, बलवीर सिंह और जगीर सिंह सहित आठ आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।