पठानकोट। रंजिश के चलते किला जमालपुर के पास तीन लोगों ने कार सवार युवक को रोककर उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक की एक उंगली कट गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों की पहचान सरना निवासी बब्बी महाजन, साबू महाजन और अभी महाजन के रूप में हुई है। घायल सरना निवासी हीरा लाल ने बताया कि वह अपने दोस्त देवी दास के साथ कार में बैठकर सरना से किला जमालपुर जा रहे थे। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उन्हें रोका और कार से बाहर निकालकर हमला बोल दिया। इस दौरान तेजधार हथियार से हमला करने पर हीरा लाल के बाएं हाथ की उंगली कट गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।