फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला आश्वासन तो दो घंटे में टूटी अनिश्चितकालीन हड़ताल

Fri, 31 Jan 2014 09:48 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल शिक्षा आफिसर हुकम सिंह और सुपरिंटेंडेंट दविंदर पाल कौर की लड़ाई में एक बार फिर महिला सुपरिंटेंडेंट को आश्वासन मिला है। दविंदर पाल कौर ने मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन (शिक्षा विभाग) के समर्थन से शुक्रवार को विधायक मनोरंजन कालिया के घर के सामने भूख हड़ताल शुरू की थी। अनिश्चितकालीन समय के लिए शुरू की गई भूख हड़ताल में यूनियन के जिला प्रधान भी बैठे।
विज्ञापन



पुलिस ने दो घंटे में ही अनिश्चितकालीन हड़ताल तुड़वा दी। अब पुलिस ने यूनियन को 7 फरवरी तक का समय मांगा है। यूनियन ने पुलिस को यह समय देते हुए 9 फरवरी से पंजाब भर में इस रोष प्रदर्शन को शुरू करने का दावा किया है।


सुबह 11 बजे शुरू हुई हड़ताल को दोपहर 2 बजे बंद करवा दिया गया। इस दौरान विधायक मनोरंजन कालिया दो बार अपने घर गए और बाहर आए मगर, उन्होंने प्रदर्शनकारियों की तरफ देखा भी नहीं। इससे पहले जारी प्रेस नोट में दविंदरपाल कौर ने साथ किया था कि इस बार आश्वासन के साथ बात नहीं बनेगी। लेकिन आश्वासन देने के बाद पुलिस इस प्रदर्शन को रोकने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन




इस मौके पर मौजूद मिनिस्टीरियल स्टाफ सब ऑफिस प्रधान रजिंदर सिंह, स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान सुखजीत सिंह ने कहा कि एडीसीपी नरेश डोगरा ने सात फरवरी तक कार्रवाई करने का विश्वास दिया है। यदि इस बार भी कोई फैसला नहीं निकला तो स्टेट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन आठ फरवरी को बैठक कर अगली रणनीति तैयार करेगी।



इस मौके पर प्रितपाल सिंह, हेल्थ विभाग के प्रधान दिनेश कुमार, पेंडू मजदूर यूनियन ऑफ पंजाब के जिला सचिव कश्मीर सिंह घुग्शोर, उपप्रधान बलविंदर कौर, जवान भारत सभा के तहसील प्रधान सरपंच जसबीर गोरा, स्त्री जागृति मंच की प्रदेश प्रेस सचिव जसबीर जस्सी, बीर मेहरबान सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें