फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: धान खरीद का जायजा लेने दाना मंडी पहुंचे विधानसभा स्पीकर संधवां

Sat, 24 Oct 2026 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र पर लगाया पंजाब को नुकसान पहुंचाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पंजाब स्पीकर कुलतार सिंह संधवां शनिवार को फिरोजपुर की दाना मंडी पहुंचे। उन्होंने 1 अक्तूबर से शुरू धान खरीद का जायजा लिया। संधवां ने मंडी में खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया और किसानों से उनकी समस्याओं पर बात की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया, खरीद व्यवस्था अच्छी है और वे सरकार से संतुष्ट हैं। संधवां ने केंद्र सरकार पर पंजाब से भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, केंद्र जानबूझकर पंजाब को नुकसान पहुंचा रहा है। धान के सीजन में खाद के रैक देर से भेजे जा रहे हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान और खरीद प्रक्रिया को सुचारु रखने पर जोर दिया। इस मौके पर फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर, मार्केट कमेटी फिरोजपुर शहर के चेयरमैन हरमीत सिंह खाई, कर्मचारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन -फिरोजपुर शहर दाना मंडी में किसानों से मिलते स्पीकर कुलतार सिंह संधवां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें