फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के एएसआई की सड़क हादसे में मौत: गोराया हाईवे पर मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Wed, 26 Feb 2025 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

हर दिन की तरह एएसआई बलवीर चंद अपनी ड्यूटी पर गए थे। लेकिन जब वह अपना काम खत्म कर अपने बाइक पर घर जा रहे थे तो गोराया के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें साइड मार दी।
विज्ञापन
मृतक एएसआई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर के थाना गोराया के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना के 54 साल के बलवीर चंद पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


मृतक के बेटे सचिन ने बताया कि उसके पिता लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस में एएसआई थे। हर दिन की तरह एएसआई बलवीर चंद अपनी ड्यूटी पर गए थे। लेकिन जब वह अपना काम खत्म कर अपने बाइक पर घर जा रहे थे तो गोराया के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें साइड मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वे रोड पर गिर गए। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं थी। जिसके बाद उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। थाना गोराया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । साथ ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें