फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अमृतसर में सीआईए स्टाफ-2 में एएसआई की संदिग्ध हालात में मौत, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर के सीआईए-2 के कार्यालय में शुक्रवार को एक एएसआई की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान एएसआई जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि एएसआई को लगी गोली उनकी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि गोली क्यों और कैसे चली। ये आत्महत्या का प्रयास था या किसी और वजह से यह घटना हुई है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। घटना स्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है ताकि हथियार और आस-पास के साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा सके। अभी तक पुलिस अधिकारियों की ओर से स्थिति को स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें