फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में एएसआई और सीनियर कांस्टेबल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। अवैध खनन में संलिप्त ट्रांसपोर्टरों से संबंधों के चलते एसएसपी पठानकोट ने एक एएसआई और एक सीनियर कांस्टेबल पर मामला दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने एएसआई सलविंदर सिंह और सीनियर कांस्टेबल लक्ष्मण को गिरफ्तार भी कर लिया। ट्रांसपोर्टरों के साथ मिलीभगत कर उन्हें फायदा पहुंचाने के आरोप खनन विभाग के निरीक्षक ने लगाए थे। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि खनन विभाग के निरीक्षक रूपिंदर सिंह ने इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि वे खनन चौकी पर नशे की हालत में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इस दौरान वह रेत और बजरी से भरे ट्रक आराम से निकाल रहे थे।
विज्ञापन

इस अवैध हरकत के बारे में पूछने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर टॉर्च से उस पर हमला किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। एसएसपी ने बताया कि मामले की आंतरिक स्तर पर जांच करने पर सलविंदर और लक्ष्मण दोनों के अवैध खनन में संलिप्त ट्रांसपोर्टरों से संबंध पाये गए थे। उन्होंने बताया कि खनन निरीक्षक की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक सलविंदर सिंह व वरिष्ठ आरक्षक लक्ष्मण के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा 7 व 353, 186, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने कहा कि वर्दी में काली भेड़ों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी प्रकार के कदाचार में शामिल किसी भी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग तभी खत्म होगी। जब पुलिस को जनता का सक्रिय सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें