फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: आशा महाजन हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 05:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
फोटो 01 पठानकोट में महिला की हत्या करने वाला आरोपी वरुण कुमार पुलिस हिरासत में। संवाद फोटो 01
विज्ञापन
नशे की पूर्ति के लिए वारदात का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। पठानकोट पुलिस ने घरथौली मोहल्ला निवासी आशा महाजन की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने वरुण कुमार उर्फ कालू नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नशे की लत पूरी करने के लिए लूट और हत्या का आरोप है।
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी वरुण कुमार सोमवार शाम दीवार फांदकर आशा के घर में दाखिल हुआ था। उसने अपना मुंह कपड़े से बांध रखा था। आशा ने उसे पहचान लिया और शोर मचाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने चाकू से उसके मुंह पर वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वह सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, लोहे की रॉड, मुंह बांधने वाला कपड़ा, सोने का कंगन और डीवीआर बरामद किया। एसएसपी आदित्य ने कहा कि पुलिस टीमों ने साक्ष्यों, तकनीकी जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंच बनाकर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों से पूछताछ भी की। जांच के दौरान वरुण कुमार उर्फ कालू पर पुलिस का शक गहरा गया जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। खून के नमूनों का मिलान और पूछताछ से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल के पास ही घूमता रहा। उसका मकसद था कि उस पर शक न हो। आसपास के लोगों से पूछताछ और साक्ष्यों की जांच से उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। हिरासत में लिए जाने पर आरोपी ने पुलिस थाने से भागने की कोशिश भी की। हालांकि, पुलिस कर्मचारियों ने उसे तुरंत काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें