फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद कांप्लेक्स में जुआ खेलते 19 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जामा मस्जिद कांप्लेक्स पुरानी दाना मंडी के पास एक दुकान की दूसरी मंजिल पर रेड करके 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 70 हजार की नकदी बरामद भी मिली हे। थाना सिटी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने लोहड़ी वाले दिन पुलिस टीम के साथ शहर के मुख्य चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। मुखबिर की सूचना पर जामा मस्जिद कांप्लेक्स के पास पुरानी दाना मंडी के पास दुकान के ऊपर बनी दूसरी मंजिल पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।
पुलिस ने दबिश देकर 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हरीश अरोड़ा निवासी रोज एवेन्यू, मनीश शर्मा निवासी मोहब्बत नगर, बलजिंदर सिंह निवासी शर्मा कालोनी, दविंदर सागर निवासी मोहल्ला जाफर अली, प्रिंस नाहर निवासी कादूपुर, रमन कुमार निवासी सदर बाजार, दीपू निवासी मोहल्ला लाहौरी गेट, सुरजीत सिंह निवासी बाबा नामदेव कालोनी, कृष्ण कुमार निवासी मोहल्ला सीनपुरा, दीपक निवासी गांव दुबुर्जी, जसप्रीत सिंह निवासी अजीत नगर, भारत भूषण निवासी अमन नगर, जतिंदर उर्फ जिंदर निवासी मोहल्ला लाहौरी गेट कपूरथला, हरविंदर सिंह निवासी गांव गड़ी बख्श जालंधर, परमजीत निवासी मोहल्ला लाहौरी गेट, सिकंदर निवासी मोहल्ला जटपुरा, अरुण कुमार निवासी मोहल्ला जटपुरा, बलवीर कुमार निवासी मोहल्ला जटपुरा और राजीव कुमार निवासी नजदीक पुराना अस्पताल कपूरथला के तौर पर हुई है। उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से 70 हजार की बरामदगी का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें