फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सैनिक की माता को जलाकर मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। गांव दुरंगखड्ड में जमीन के विवाद में सैनिक की माता को जलाकर मारने के आरोपी भगवानदास और उसके दो बेटों सनी और मुनीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी रविंदर रूबी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मौत से पहले सैनिक की माता दर्शना ने बयान में बताया था कि 14 जनवरी को वह घर पर अकेली थी। वह गाय का दूध दुह रही थी। इसी दौरान पिछले दरवाजे से घुसे भगवानदास और उसके बेटों ने उसे पकड़ लिया और उस पर मिट्टी का तेल डालने के बाद आग लगाकर भाग गए। मिलिट्री अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की रविवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें