थाना बुल्लोवाल पुलिस ने पुर्तगाल भेजने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव पायल निवासी संतोष कुमारी ने आरोप लगाते हुए बताया था कि उसकी बेटी शिवानी और दामाद को पुर्तगाल भेजने के नाम पर जालंधर जिले के अलावलपुर निवासी मुनीश कुमार उर्फ कमल ने 8 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी औ दामाद न तो पुर्तगाल भेजा और रुपये वापस किए। जांच में शिकायत सही मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।