फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा वार्ड नंबर 20 के लोगों ने उतारा आजाद प्रत्याशी

विज्ञापन
मुक्तसर के गुरु गोबिंद सिंह नगर में समर्थकों सहित आजाद प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह। - फोटो : MUKTSAR
विज्ञापन
मुक्तसर। जन समस्याओं से खफा वार्ड नंबर 20 के लोगों ने नगर काउंसिल चुनाव में शिअद, भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों का बहिष्कार करते हुए आजाद प्रत्याशी चुनाव में उतारा है। गुरु गोबिंद सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में आजाद प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड में न तो गलियां पक्की हैं और न ही सीवरेज सिस्टम दुरुस्त है। इस कारण मोहल्ला निवासियों ने चुनाव में सभी दलों का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी यादविंदर सिंह बिल्ला मंढेर, बलजिंदर सिंह, तरसेम सिंह सौखल, अमृतपाल सिंह मंढेर और जीता मंढेर ने कहा कि वार्ड निवासी काफी समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं। कभी शिअद तो कभी कांग्रेस को वोट देखकर देख डाला, लेकिन अब तक वार्ड का विकास नहीं हुआ है। बता दें कि अबोहर रोड गली नंबर 11 का आधा क्षेत्र, 12, 13, 14, बल्लमगढ़ रोड, गुरु नानक नगरी, गुरु गोबिंद सिंह नगर, हरगोबिंद सिंह नगर मंडेर कॉलोनी गली नंबर 2, बाबा जीवन सिंह नगर और कच्चा भागसर रोड आदि क्षेत्र इस वार्ड अधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें