फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां के गर्भवती होने से नाराज नौजवान ने किया पिता व सौतेली मां का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर। बलाचौर सदर थाना के तहत आते गांव बुर्ज में रहने वाले एक युवक ने सौतेली मां के गर्भवती होने पर सौतेली मां और पिता की हत्या कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपी को शक था कि उसकी सौतेली मां गर्भवती थी। इसी बात से वह गुस्सा में आ गया और उसने वारदात को अंजाम दे दिया। डीएसपी दविंदर सिंह घुम्मण ने बताया कि मृतक के भाई जंगबहादुर सिंह के बयान पर हरदीप सिंह (23) के खिलाफ दो हत्याओं का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता जंगबहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई जोगिंदर पाल उर्फ किंग (55) करीब 30 वर्ष पहले लेबनान गया था, जहां उसने श्रीलंका की रहने वाली कामिनी नामक महिला से शादी की थी। श्रीलंका निवासी महिला से जोगिंदर पाल के तीन बच्चे हैं और आरोपी हरदीप सबसे छोटा है।
विज्ञापन

लगभग 24 साल पहले जोगिंदर पाल व उसकी पहली बीवी भारत आए और तीनों बच्चों को यहां दादा-दादी के पास छोड़कर वापस लेबनान चले गए। वहां दोनों के बीच तलाक हो गया तो जोगिंदर पाल की पहली पत्नी कामिनी वापस श्रीलंका चली गई और वह खुद वापस भारत आ गया। इसके बाद जोगिंदर पाल ने 2004 में परमजीत कौर (40) निवासी पटियाला से दूसरी शादी कर ली। वर्तमान में आरोपी हरदीप गांव बुर्ज में अपने पिता व सौतेली मां के साथ रहता था। आरोपी हरदीप का बड़ा भाई कुछ वर्ष पहले ग्रीस चला गया था, जो वहीं रह रहा है। जबकि तीसरी बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। डीएसपी दविंदर सिंह घुम्मण ने बताया कि हरदीप को अपनी सौतेली मां के गर्भवती होने का शक था। जायदाद में एक और वारिस के आने के डर व पिता के अधिक आयु में दोबारा बाप बनने की आशंका से वह नाराज रहता था। इसी कारण उसने वीरवार रात करीब 9 बजे सौतेली मां और पिता दोनों का गले और सिर पर तेजधार हथियार से वार कर कत्ल कर दिया। वारदात के समय पास वाले घर में मौजूद मृतक जोगिंदर पाल के भाई जंगबहादुर ने चीखने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर वहां पहुंचा। जंगबहादुर ने आरोपी को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन हरदीप अपनी गाड़ी में फरार हो गया। डीएसपी दविंदर सिंह घुम्मण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक परमजीत कौर के गर्भवती होने की आशंका है। आरोपी इससे आहत था कि उसकी जायदाद का एक और वारिस बन जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें