फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों का हंगामा, मृतक महिला के परिजनों ने बाउंसरों से पिटवाने के भी लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक मिशन चौक के निकट स्थित निजी अस्पताल में महिला की मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने गलत इंजेक्शन लगाया है, जिसके कारण महिला की मौत हुई है। मृतक महिला के परिजनों ने तो अस्पताल में रखे गए बाउंसरों पर भी मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा करने वालों को शांत करवाया। मृतक मरीज सुखविंदर कौर के जेठ पूर्व सरपंच जोगिन्द्र सिंह वासी नत्थुपुर कपूरथला ने पुलिस को कहा कि सुखविंदर कौर बुधवार को इस अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए आई थी। उसकी दाईं बाजू सुन थी, लेकिन वह बिल्कुल स्वस्थ थी। जब वह टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल आई तो 15 मिनट में होने वाले टेस्ट के लिए दो घंटे लगा दिए गए और उसके बाद उसे दाखिल कर लिया गया। गुरुवार दोपहर के समय उन्हें बताया गया कि सुखविंदर कौर की मौत हो गई है। इस खबर को सुनकर वह हैरान रह गए। जोगिन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि डाक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन दिया गया है, जिस कारण सुखविंदर कौर की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं मृतक की मौत के बाद उनको भारी भरकम बिल भी थमा दिया गया। उन्होंने कहा कि जब उनके भतीजे ओंकार सिंह ने डाक्टरों से बात करने चाही तो वहां रखे गए बाउंसरों ने ओंकार सिंह से मारपीट की। इस मामले की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें