मुक्तसर में अदाकार अनस राशिद का स्वागत करते शहरवासी।
- फोटो : अमर उजाला
बठिंडा रोड स्थित फाइट क्लब में सूर्या फिटनेस के सहयोग से अदाकार अनस राशिद रूबरू समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बहुचर्चित टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ में सूरज राठी का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनस राशिद ताइक्वांडो खिलाड़ियों और शहरवासियों से रूबरू हुए।
अनस के साथ उनके मित्र मोहम्मद सदीक का परिवार बीवी सकीना, बच्चे एमन, हमना भी आए थे। अनस राशिद ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेंट की। वहीं शहरवासियों की ओर से उनके जीवन, संघर्ष और पूछे गए आम प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को खत्म किया।
अनस ने कहा कि उन्हें यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि लड़कियां भी आज ताइक्वांडो सीख आत्म रक्षक बन रही हैं। लड़कियों के लिए मार्शल आर्ट जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को भ्रूण हत्या न करने की प्रेरणा दी। लोगों की अदाकार अनस के साथ सेल्फी खिंचने की होड़ लगी रही।
संचालक संदीप कुमार सूर्या और खुशी सूर्या की ओर से अनस राशिद को यादगारी चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कॉलेज स्टाफ ने बूके भेंटकर राशिद का स्वागत किया। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल जसजीत गिल, अतिरिक्त सचिव संतोख सिंह भंडारी, डॉ. बली बहादुर, प्रो. सुखविंदर सिंह, हरविंदर सिंह विर्क, परमिंदर सिंह, नरिंदर कौर बराड़ और हरीश जोशी मौजूद थे।