फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लुधियाना में कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। चुनाव जीतने के लिए भाजपा की ओर से चलाए जा रहे वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने लुधियाना में फॉर्म भरवाए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को वोट चोरी के बारे में जागरूक भी किया। जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत पूरे पंजाब में 15 लाख फाॅर्म भरवाए रहे हैं जिन्हें 15 अक्तूबर को पार्टी की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को सौंपे जाने वाले हस्ताक्षरों में शामिल किया जाएगा। दीवान ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ लोगों में भारी विरोध है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी की ओर से पेश किए गए ठोस सबूतों ने सच्चाई लोगों के सामने ला दी है। इस दौरान अन्य के अलावा इंद्रजीत कपूर, नीरज बिरला, रोहित पाहवा, जोगिंदर सिंह, तरसेम लाल, राजीव कपूर, मनु चौधरी, अनूप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें