फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के बाद एंबुलेंस चालक पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बच्चों सहित जहर निगलने के मामले में जोधू कॉलोनी निवासी एंबुलेंस चालक पिता की भी सोमवार को मौत हो गई। इससे पहले उसकी सात वर्षीय बेटी की वारदात के दिन ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को जोधू कॉलोनी निवासी नवीन कुमार उर्फ भोलू (40) , उसकी सात वर्षीय बेटी तानिया तथा पांच वर्षीय पुत्र कबीर को गंभीर हालत में मुक्तसर के निजी अस्पताल में लाया गया था। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए यहां से लुधियाना के लिए रेफर कर दिया गया, जहां बेटी तानिया की मौत हो गई थी, जबकि पिता-पुत्र का इलाज चल रहा था।
वहीं मामले में पुलिस ने नवीन कुमार के भाई मुनीष के बयान पर नवीन की पत्नी प्रियंका, पड़ोसी अमन कुमार और उसकी माता सीता रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मुनीष ने आरोप लगाया था कि नवीन की पत्नी के अमन कुमार से संबंध थे, जिसमें उसकी मदद अमन कुमार की माता करती थी। इसका पता नवीन कुमार को चला तो परेशान होकर उसने जहर निगल लिया। यह देख दोनों बच्चों ने भी जहर खा लिया। थाना सिटी प्रभारी मोहन लाल ने सोमवार को नवीन की मौत की पुष्टि की है। वहीं बेटे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक नवीन कुमार ने अपने मोबाइल पर एक वीडियो बनाई थी। जिसमें आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी अमन कुमार ने उसकी पत्नी की नहाते समय वीडियो बना ली और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने वीडियो को इंटरनेट पर डालने के धमकियां देनी शुरू कर दीं। इस हरकत में अमन कुमार की माता सीता रानी भी उसका साथ देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें