फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सभी केंद्र बीएसएफ ने सातवें दिन भी फ्लैग मीटिंग के लिए लगाए रखा झंडा

Wed, 30 Apr 2025 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पीके शाह को नहीं किया रिहा
विज्ञापन

पाकिस्तानी किसान गेहूं काटते व तूड़ी बनाते खेतों में दिखे, भारतीय किसानों की फेंसिंग पार खेत में जाने की मनाही
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। बीएसएफ ने सातवें दिन भी फ्लैग मीटिंग के लिए फेंसिंग पार जीरो लाइन पर झंडा लगाए रखा, ताकि उनके जवान पीके शाह को पाक रेंजर्स रिहा कर दें, परंतु पाकिस्तान की तरफ से कोई संदेश नहीं आया। पाकिस्तानी किसान अपने खेतों में गेहूं काटते व तूड़ी बनाते हुए दिखाई दे रहे थे। जबकि भारतीय किसानों की फेंसिंग पार खेतों में जाने की मनाही है।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के मुताबिक सातवें दिन भी पाकिस्तान से फ्लैग मीटिंग करने का कोई संदेश नहीं आया, जबकि बीएसएफ पिछले सात दिनों से जीरो लाइन पर झंडा गाढ़कर पाकिस्तानी रेंजर्स का फ्लैग मीटिंग के लिए टेंट लगाकर इंतजार कर रही है। पहलगाम हमले के बाद से दोनों देशों की सरहद पर तनाव का माहौल के चलते बीएसएफ ने यहां के किसानों का फेंसिंग पार खेत में जाने की रोक लगा दी है। पंजाब से सटी लगभग 553 किलोमीटर सीमा पर लगी फेंसिंग के गेट अगले आदेश तक पूर्ण तौर पर बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें