फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकालियों ने कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के मुद्दों को लेकर मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अलग-अलग स्थानों पर हुए प्रदर्शन में जिला अकाली दल के प्रधान समेत बड़े नेता शामिल हुए। पंजाब सरकार पर एससी विरोधी नीतियां बनाने का आरोप लगाया गया। सबसे पहले खुरला किंगरा में धरना हुआ। इसके बाद नकोदर चौक, कंपनी बाग चौक समेत अलग-अलग स्थान पर जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नन शामिल हुए।
विज्ञापन

खुरला किंगरा में सर्कल प्रधान अमरप्रीत सिंह मोंटी ने कहा कि पंजाब सरकार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप जारी नहीं कर रही है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। वहीं पंजाब सरकार ने बड़ी संख्या में नीले कार्ड रद्द कर दिए थे जिससे लॉकडाउन के दौरान ही गरीबों को रोजी-रोटी के लिए भी मोहताज होना पड़ा। जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि कैप्टन सरकार की नीतियां अनुसूचित समाज की विरोधी हैं। इसका डटकर विरोध किया जाएगा। चंदन अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की लापरवाही के कारण जहरीली शराब पीने से 100 से ज्यादा लोग मौत का शिकार हो गए हैं। कैप्टन सरकार पर इसका कोई असर नहीं है। मौके पर सरबजीत सिंह मक्कड़, बलजीत सिंह नीलामहल, गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया, रविंद्र सिंह स्वीटी, सन्नी सहोता, अमरजीत सिंह किशनपुरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें