फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय हत्याकांड : भाजपा ने की इंसाफ की मांग

Sun, 25 Oct 2026 05:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
1 नवंबर को सीएम के दौरे पर विरोध की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। अजय हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला और पंजाब अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल धरने पर पहुंचे। उन्होंने अबोहर के सरकारी अस्पताल में चल रहे इस धरने को समर्थन दिया। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया। विजय सांपला और शीतल अंगुराल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। नेताओं ने जोर दिया कि अजय के परिवार को न्याय दिलाना जरूरी है। ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे लोगों का कानून-व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। दोनों नेताओं ने पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने मामले में दर्ज धाराओं की समीक्षा करने तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक धाराएं जोड़ने की मांग की। शीतल अंगुराल ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भगवंत मान 1 नवंबर को अबोहर आते हैं, तो भाजपा उनका विरोध करेगी। अजय के परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई जाएगी। अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने भी धरने को संबोधित किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें