फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायरिंग कर छीनी बंदूक, मोटरसाइकिल सवार 6 बदमाशों ने की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर में पड़ते गांव सोढ़े वाला स्थित शहीद भगत सिंह नर्सिंग कालेज के पास ड्यूटी कर घर लौट रहे दो सिक्योरिटी गार्डों से हवाई फायरिंग कर छह बदमाशों ने बारह बोर बंदूक छीन ली। बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड की बाइक को टक्कर मारी। इससे एक सिक्योरिटी गार्ड जख्मी हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उधर, थाना सदर पुलिस ने बुधवार को छह बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित जोगिंदर सिंहनि वासी बंडाला, थाना आरिफके ने बताया कि बी4एस सिक्योरिटी कंपनी गांव आले वाला में कार्यरत है। मंगलवार की रात आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने साथी जसवीर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। गांव सोढे वाला स्थित शहीद भगत सिंह नर्सिंग कालेज के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उन्होंने उनकी बाइक में टक्कर मारी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे से तीन बदमाश और आ गए और पिस्तौल से हवाई फायर किए। इसके बाद बदमाश पिस्तौल के बल पर उनसे बारह बोर की बंदूक छीनकर फरार हो गए।
सड़क पर गिरने के कारण जसवीर सिंह जख्मी हो गया, जिसे फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एएसआई करनैल सिंह के मुताबिक छह बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जीरा-फिरोजपुर रोड पर कुछेक दिनों पहले बदमाशों ने एक सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक छीनी थी। इस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें