मोगा मंडी में गेहूं की ढेरी का निरीक्षण करते कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रबंधों जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद प्रबंधों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्हाेंने कहा कि हर जिले में एक सीनियर आईएएस अधिकारी को गेहूं खरीद प्रबंधों पर निगरानी रखने के लिए आबजर्वर लगाया गया है। कृषि मंत्री ने मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों एवं आढ़तियों की मुश्किलें भी सुनीं।
तोता सिंह ने कहा कि बेमौसम की खराबी से गेहूं की कटाई का काम देरी से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीद किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को बिकी गेहूं की उठवाई साथ-साथ करने की हिदायतें दीं। कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार ने हर एक जिले में एक सीनियर आईएएस अधिकारी को गेहूं खरीद प्रबंधों पर निगरानी रखने के लिए आब्जर्वर लगाया गया है। ये अधिकारी 18 अप्रैल से मंडियों का दौराकर गेहूं की खरीद को यकीनी बनाऐंगे। उन्हाेंने खरीद एजेंसियों को चेतावनी देते कहा कि किसानों की बेवजह परेशानी बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्हाेंने आढ़तियों से भी विचार-विमर्श किया और उनकी मुश्किलों सुनी। उन्हाेंने कहा कि किसानों को अदायगियों में कोई देरी नहीं होगी। जिला मंडी अफसर मोगा जसवीर कौर ने बताया कि जिले में गेहूं की खरीद के लिए कुल 109 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरसेम सिंह रत्तिया, पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह गिल लंढेके, उप चेयरमैन निहाल सिंह सरपंच तलवंडी भंगेरिया और मार्केट कमेटी के सचिव गुरदीप सिंह बराड़ मौजूद थे।