फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद शव को मकई के खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव भौर में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को मकई के खेत में छुपा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि उसे पत्नी के किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक था।
विज्ञापन

थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ एसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में बलदेव सिंह निवासी गांव बूटा ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके कुल 6 बहनें हैं, जिनमें दो गांव सेंचा में रहती हैं। उनके परिवार गांव भौर में सरपंच से ठेके पर जमीन लेकर उसमें खरबूजे व तरबूज की खेती करते हैं। जबकि तीसरी बहन मनजीत कौर (48) पत्नी कुलवंत सिंह निवासी बहानीपुर, थाना रावलपिंडी भी अपने लड़के अर्शदीप सिंह के साथ खेतों में मेहनत मजदूरी का काम करती हैं। कुछ दिन पहले वह अपनी बहन के पास गया तो उसने बताया कि उसे पति कुलवंत सिंह परेशान करता है और उसको आए दिन जान से मारने की धमकी देता है।
बलदेव सिंह ने बताया कि 11 मई को रात 8 बजे वह अपनी बहन मनजीत कौर के घर बहानीपुर पहुंचा तो उसका जीजा कुलवंत सिंह घर में ही था, लेकिन बहन वहां दिखाई नहीं दी। जब उसने पूछा कि तो जीजा ने बताया कि उसने मनजीत कौर की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी है और उसका शव मकई के खेतों में पड़ा हुआ है। जब उसने गांव भौर में मकई के खेतों में शव की तलाश करना शुरू की तो सुबह स्वर्ण सिंह के मकई के खेतों में शव बरामद हुआ। इसके बाद उसने थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को सूचित किया। सूचना पर चौकी इंचार्ज गुरदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोट..
आरोपी कुलवंत सिंह निवासी बहानीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटनाक्रम के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

- हरजीत सिंह, एसएचओ, थाना सुल्तानपुर लोधी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें