फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के बाद अब UK में सख्ती: इंग्लैंड से डिपोर्ट होंगे 71 हजार लोग; ब्रिटिश सरकार ने क्यों लिया कड़ा फैसला?

Thu, 13 Feb 2025 09:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

विदेश में रहने वाले भारतीयों की मुश्किलें कम नहीं होने वाली हैं। क्योंकि अमेरिका (यूएस) के बाद अब इंग्लैंड (यूके) सरकार ने भी दूसरे देशों से अवैध तौर पर आए लोगों को अपने देश  से निकालने (डिपोर्ट) का फैसला कर लिया है।  
विज्ञापन
Illegal immigration - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के बाद अब यूके सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। 71 हजार शरणार्थियों की फाइलें रद्द कर उन्हें वापस अपने देश भेजा जाएगा। सरकार ने नियमों को सख्त कर दिया है, जिससे छोटी नाव से यूके आने वाले शरणार्थी के लिए ब्रिटिश नागरिक बनना लगभग असंभव हो गया है। 

विज्ञापन


नए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि जो कोई भी व्यक्ति खतरनाक यात्रा करके अवैध रूप से यूके में प्रवेश करता है, जो नाव के माध्यम से हो सकती है, लेकिन वाहन में छिपकर भी हो सकती है, उसे नागरिकता देने से मना कर दिया जाएगा, चाहे कितना भी समय बीत गया हो। कड़े उपायों से यह स्पष्ट हो गया है कि जो कोई भी अवैध रूप से यूके में प्रवेश करता है, उसका ब्रिटिश नागरिकता आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। 

Trending Videos

कनाडा में भी पांच लाख लोगों को भेजने की तैयारी

अमेरिका के ट्रंप-2 के कार्यकाल में अवैध घुसने वालों को वापस भेजा जा रहा है। कनाडा से भी पांच लाख को वापस भेजने की तैयारियां चल रही हैं। वहीं अब यूके ने भी अवैध लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नियम बना दिया है कि अवैध रूप से यूके में आने वाले को ताउम्र सिटीजनशिप नहीं मिलेगी।

पंजाबियों की संख्या भी कम नहीं

इससे पहले, अनियमित मार्गों से आने वाले शरणार्थियों को विचार किए जाने से पहले 10 साल तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। यूके कानून के तहत, बिना अनुमति के देश में प्रवेश करना अब अपराध है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय कानून कहता है कि शरणार्थियों को अवैध प्रवेश के लिए दंडित नहीं किया जाना चाहिए। शरणार्थी परिषद का अनुमान है कि मार्गदर्शन कम से कम 71,000 शरणार्थियों को ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त करने से रोकेगा। इसमें काफी संख्या में भारतीय भी हैं, जो यूरोप का वीजा लेकर नाव से यूके में घुसने में कामयाब हो गए हैं। यूके के रहने वाले किरपाल सिंह का कहना है कि पंजाबियों की संख्या भी कम नहीं है, जो यूके के सिटीजन का सपना लेकर अवैध रूप से आ गए हैं।
विज्ञापन

10 लोगों से लाखों की ठगी मारने वाला एजेंट गिरफ्तार

इधर, नंगल पुलिस ने बीबीएमबी की सरकारी कॉलोनी डीएस डबल ई-ब्लॉक के मकान नंबर 199 में रहने वाली कुलवंत कौर पत्नी रजिंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर मोरिंडा निवासी हरजीत सिंह के खिलाफ उसके बेटे सहित उसके दोस्तों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने की शिकायत दर्ज करवाई है। नंगल पुलिस ने हरजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि खुद थाना नंगल के प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने करते हुए कहा कि कुलवंत कौर ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने अपने बेटे लवप्रीत को इटली भेजने के लिए उक्त एजेंट से पांच लाख में सौदा तय किया था। हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत पेश किया गया यहां माननीय न्यायाधीश ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें