मुक्तसर में आयोजित एडवेंचर कैंप के दौरान रस्सी के बने जाल पर चढ़ते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
नेहरू युवा केंद्र की ओर से गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित एडवेंचर कैंप के चौथे दिन रविवार को प्रतिभागियों ने विभिन्न रोमांचक एक्टिविटी में उत्साह से भाग लिया।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विशेष तौर पर पहुंचकर प्रतिभागियों की हौसला बढ़ाया।
कैंप कमांडेंट जगजीत सिंह मान ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर राजिंदर सिंह, गुरकृपाल सिंह लक्की, मनप्रीत सिंह संगूधौण, सुखजीत सिंह, मलकीत सिंह, राजू कौर, इंदिवर यादव और गुरजंट सिंह मौजूद थे।