फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: युवती की हत्या का आरोपी काबू, रिमांड पर लिया

Sun, 25 Oct 2026 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर मिला था शव
विज्ञापन


होशियारपुर। एक युवक पर युवती की हत्या का आरोप लगा है। सदर पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। वह मूलरूप से रामपुरा फूल की निवासी थी। पिंकी होशियारपुर के बजवाड़ा इलाके में नूर के नाम से किराये के मकान में रहती थी। उसका शव 22 अक्तूबर को होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव बूथगढ़ के पास मिला था। युवती के गले पर गहरे कट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। पिंकी की मां रणदीप कौर ने बताया कि 22 अक्तूबर को पिंकी ने फोन किया था। उसने ओमान जाने की बात कही थी। परिजनों ने गुरप्रीत सिंह पर पिंकी को विदेश भेजने का झांसा देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस वारदात से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती की हत्या कहां हुई। शव को घटनास्थल पर कैसे पहुंचाया गया, इसकी भी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें