फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: बाथरूम में नहा रही थी नाबालिग, अचानक दिखा कैमरा तो उड़े होश, मोबाइल से व्यक्ति बना रहा था वीडियो

Mon, 14 Aug 2023 07:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सतपाल उर्फ मीनू के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच में व्यक्ति के मोबाइल में नाबालिग का वीडियो भी मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक स्थल के बाथरूम में नहाते समय नाबालिग का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सतपाल उर्फ मीनू के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर 1 में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पठानकोट की एक महिला ने बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ शहर के एक धार्मिक स्थल पर नतमस्तक होने गई थी।

विज्ञापन


उस जगह मान्यता है कि वहां पर नहाने से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। उसकी लड़की उस जगह पर बने बाथरूम में नहाने चली गई। इसके बाद वह खुद धार्मिक जगह पर बैठकर बेटी का इंतजार करने लगी। अचानक बाथरूम से चिल्लाने की आवाज आई। जब वह बेटी की आवाज सुनकर बाथरूम के पास गई तो बेटी ने कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति बाथरूम की दीवार पर चढ़कर अपने मोबाइल से नहाने का वीडियो बना रहा था। 

महिला के मुताबिक उस समय साथ लगते बाथरूम में एक व्यक्ति बाहर निकलकर जाने लगा। उसे रोक कर फोन की तलाशी ली तो देखा कि व्यक्ति ने अपने फोन में नहाने का वीडियो बनाया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सतपाल उर्फ मीनू के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें