संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। थाना मल्लांवाला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसआई बलविंदर सिंह समेत पुलिस कर्मचारी नाके पर तैनात थे। इसी दौरान आरोपी अमगरेज सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी दूला सिंह वाला, थाना मल्लांवाला, स्कॉर्पियो गाड़ी में वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने गाड़ी को रोककर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .30 बोर पिस्टल, मैगजीन और पांच राउंड बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।