फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एक किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 06:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीजलालाबाद। थाना सदर जलालाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक थानेदार केवल कृष्ण ने बताया कि पुलिस टीम गांव गहले वाला के पास गश्त कर रही थी। पुलिस की गाड़ी की लाइटें देखकर एक व्यक्ति घबरा गया। वह खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान चक्क बजिदा निवासी मदन सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें