फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 हजार एमएल शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने 90 हजार एमएल शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव घो निवासी पवन कुमार के तौर पर हुई है। एक्साइज इंस्पेक्टर इंद्रवीर सिंह ने शाहपुरकंडी पुलिस को सूचना दी थी की गांव घो का रहने वाला पवन कुमार बाहरी ठेकों से सस्ती शराब लाकर गांव में मंहगे दाम पर बेचता है। इस पर एएसआई बलकार सिंह ने विक्टोरिया इस्टेट के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मामून से आ रही ऑल्टो कार को रुकने इशारा किया। आरोपी ने नाके से पहले ही कार रोककर भागने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर हिमाचल मार्का 90 हजार एमएल शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें