फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में सड़क हादसे में तीन की मौत

Thu, 21 Nov 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला,कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला में अमृतसर बाईपास के पास हुए वीरवार को एक सड़क हादसे में मिनी बस के नीचे आकर तीन स्कूटर सवारों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं।
विज्ञापन


इस घटना से खफा वर्करों के रिश्तेदारों व साथियों ने सिविल अस्पताल के बाहर कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी मुख्यमार्ग पर जाम लगाकर पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

 थाना सिटी के एसएचओ भरत मसीह ने प्रदर्शनकारियों को उक्त बस चालक की गिरफ्तारी का भरोसा देकर धरना खत्म करवाया।

 थाना सिटी पुलिस ने बस चालक जगतार सिंह जग्गा पुत्र बूटा सिंह निवासी बेट पड्डा पर मामला दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है। अभी आरोपी ड्राइवर फरार है।
विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जानकारी के अनुसार नवां पिंड भट्ठा वासी बलबीर सिंह पुत्र देवराज आल इंडिया फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन (भारतीय खाद्य निगम) में स्पेशल वर्कर का काम करता है।

 वह अपने दो अन्य वर्करों सगे भाई मुकेश कुमार और शत्रुघन पुत्र मुखी लाल को साथ लेकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इस दौरान मार्कफेड चौक से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी बस पीबी 09 एन 9198 स्कूटर पर चढ़ गई।

इससे बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश और शत्रुघन गंभीर घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई।

इस घटना से खफा मृतकों के रिश्तेदारों और वर्करों ने बस चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सिविल अस्पताल के बाहर कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी मुख्यमार्ग रोड पर जाम लगाकर एक घंटा धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें