फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल से गिरने से युवक की मौत

Wed, 29 Jun 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
टिब्बी साहिब रोड पर बुधवार सुबह मोटरसाइकिल से गिरने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने भट्ठे पर जा रहा था। कोटकपूरा रोड निवासी राजेश ग्रोवर जिनका लंबी ढाब के पास ईंट का भट्ठा है।
विज्ञापन


रोज की तरह उनका बेटा साहिल ग्रोवर (21) मोटरसाइकिल पर सुबह सात बजे भट्ठे पर जा रहा था। जब वह टिब्बी साहिब रोड पर गुरु नानक कॉलेज के पास पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल स्लिप हो गई। इस वजह से वह सड़क पर गिर गया, उसका सिर सड़क पर जा टकराया।
विज्ञापन


पारिवारिक सदस्यों को पता चलने पर वह तुरंत उसे अस्पताल में लेकर गए। मगर वहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें