तलवंडी भाई-जीरा रोड पर कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार की मौत हो गई। ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार कार तलवंडी भाई से गांव करमू की तरफ जा रही थी। सामने से आ रहे ट्रक की कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार लखविंदर सिंह वासी करमू वाला की मौत हो गई।