हादसे में घायल हुए मॉडल टाउन निवासी गौरव और मॉडल हाउस निवासी अनिल कमत व प्रदीप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल काला बकरा भेजा गया।
जालंधर के अड्डा ब्यास गांव के पास सुबह घनी धुंध के चलते विजिबिलिटी कम होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे आ रही तीन कारें इनोवा, बोलेनो और स्विफ्ट ट्रक से जा टकराईं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर एसएसआई रंधीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।
हादसे में घायल हुए मॉडल टाउन निवासी गौरव और मॉडल हाउस निवासी अनिल कमत व प्रदीप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल काला बकरा भेजा गया। टीम ने सुरक्षा कोन लगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड करवाया और रोड क्लियर कर यातायात बहाल किया। पुलिस चौकी को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।