फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में हादसा: सीएनजी सिलेंडरों से भरे ट्रक और रेत के टिप्पर की जोरदार टक्कर, ड्राइवर कैबिन में फंसा

Wed, 12 Aug 2026 12:27 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

रेत से भरे टिप्पर के ड्राइवर संदीप ने बताया कि सीएनजी सिलेंडरों वाला ट्रक पीछे से आकर उसके टिप्पर से टकरा गया। टक्कर के कारण टिप्पर का टायर पंचर हो गया, जबकि सीएनजी ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया में मेन चौक के पुल के ऊपर सीएनजी सिलेंडरों से भरे ट्रक और रेत से लदे टिप्पर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर ने तुरंत इसकी सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) को दी।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम इंचार्ज सरबजीत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सीएनजी सिलेंडरों से भरे ट्रक का ड्राइवर कैबिन में फंस गया। एसएसएफ जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को कैबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रेत से भरे टिप्पर के ड्राइवर संदीप ने बताया कि सीएनजी सिलेंडरों वाला ट्रक पीछे से आकर उसके टिप्पर से टकरा गया। टक्कर के कारण टिप्पर का टायर पंचर हो गया, जबकि सीएनजी ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि समय रहते एसएसएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें