फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में हादसा: सवारियों से भरी बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, बस चालक समेत दो की मौत, कई घायल

Mon, 10 Mar 2025 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मृतकों में एक की पहचान बस चालक सुखवंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रियासी, जम्मू-कश्मीर और यात्री कुलदीप सिंह निवासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जालंधर में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में भोगपुर कस्बे में पड़ते काला बकरा इलाके में सोमवार सुबह जम्मू जा रही यात्रियों से भरी बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया। मृतकों में एक की पहचान बस चालक सुखवंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रियासी, जम्मू-कश्मीर और यात्री कुलदीप सिंह निवासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें