फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में धुंध बनी काल, सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 12 Jan 2020 10:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गुरुहरसहाए और जीरा क्षेत्र में धुंध के चलते सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। थाना सदर जीरा पुलिस ने शनिवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


नत्था सिंह वासी घुदू वाला थाना मक्खू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी पत्नी सुरेंद्र कौर और दामाद लखपत राय (32) के साथ बाइक पर तलवंडी भाई से गांव हराज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही गांव वरनाल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।

हादसे में दामाद लखपत राय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नत्था सिंह व सुरेंद्र कौर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों को जीरा के अस्पताल में दाखिल करवाया। उधर, उक्त घटना की जांच कर रहे एएसआई वन सिंह के मुताबिक नत्था सिंह के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह, धुंध के कारण गुरुहरसहाए के गांव चक बीड़ वाला के पास मुक्तसर साहिब की तरफ से आ रही आल्टो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पलट गई। कार को गुरजंट सिंह (28) चला रहा था। कार सड़क से पलटी खाते हुए खेतों में जाकर गिरी। इस कारण गुरजंट सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना गुरुहरसहाए ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें