फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर हादसा: ट्रेन की छत पर चढ़ा व्यक्ति, हाईटेंशन तार को पकड़ा; 80 फीसदी झुलसा

Thu, 06 Nov 2025 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार नंगल ने बताया कि करंट लगते ही व्यक्ति डिब्बे के ऊपर गिर पड़ा और उसके कपड़ों में आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और ट्रेन की लाइन कटवाकर व्यक्ति को नीचे उतारा।
विज्ञापन
ट्रेन की छत पर चढ़ा व्यक्ति झुलसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के कस्बा फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन के रुकते ही एक व्यक्ति अचानक डिब्बे की छत पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को पकड़ लिया।
विज्ञापन


तार छूते ही जोरदार करंट लगा और उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाया और उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार नंगल ने बताया कि करंट लगते ही व्यक्ति डिब्बे के ऊपर गिर पड़ा और उसके कपड़ों में आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और ट्रेन की लाइन कटवाकर व्यक्ति को नीचे उतारा।
विज्ञापन


उसे पहले फिल्लौर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह 80 फीसदी से अधिक झुलस चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जालंधर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी हरमेश पाल ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह जांच की जा रही है कि वह ट्रेन पर क्यों चढ़ा और हादसे के वक्त वह किस मकसद से स्टेशन पर मौजूद था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें